फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पहले दिन 4098 लोगों ने और 5970 अधिकारियों ने की स्वगणना

Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनगणना के प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को 4098 लोगों ने स्वगणना की। जिसमें सर्वाधिक गणना सरकारी विभागों में की गई, इसके अलावा अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में जाकर लोगों से भी स्वगणना करने की अपील की। वहीं कुछ इलाकों में लोगों को स्वगणना करने में दिक्कत हुई तो वह लोग हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से जनगणना के प्रथम चरण में स्वगणना की शुरुआत हुई। जिले के आला अधिकारियों के साथ सरकारी कर्मचारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया और सभी ने अपने मोबाइल से स्वगणना की। इसके बाद यह कम 21 मई तक चलेगा। सरकारी कर्मचारियों ने अपनी स्वगणना के साथ ही लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया और इस कार्य में उनकी मदद की। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन जिले में 4098 लोगों ने स्वगणना की।
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की विभाग में जो भी सरकारी कर्मचारी स्वगणना से वंचित रह गए हैं। उनको भी इसमें शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन शाम 5 बजे तक 5970 अधिकारियों ने स्वगणना में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें