फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकान एक्सपायरी दवा मिलने पर सील

Wed, 01 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
सील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसडीएम ने बुधवार को बीज विक्रेता की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। कई कीटनाशक एक्सपायरी मिलने पर दुकान सील की। 
विज्ञापन


नगर के स्टेशन रोड स्थित प्रकाश बीज भंडारा की दुकान पर बुधवार दोपहर एसडीएम गजेंद्र सिंह ने कृषि विभाग की टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान वहां बिक्री के लिए रखी अधिकतर दवाएं
एक्सपायरी डेट की थी। कुछ दवाओं से मैन्यूफेक्चरिंग डेट खुरच कर मिटाई गई थी। चेकिंग के दौरान दुकान से कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर उदयभान सिंह ने दुकान पर बेची जा रहे कीटनाशकों के सैंपल लिए। इस दौरान विक्रेता के चेहरे पर हवाइयां उड़ती दिखाई दी। करीब आधा घंटा तक दुकान पर चली कार्रवाई के बाद एसडीएम के आदेश पर दुकान को सील कर दिया गया। साथ ही विभागीय अधिकारी को विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान दुकान पर एक्सपायरी डेट की दवाएं मिली हैं। कुछ पर मैन्यूफेक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाया गया है। दुकान से लिए कीटनाशकों के नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 - गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें