नगर में करहल रोड स्थित आघार धर्मशाला में चल रही रामलीला में शनिवार को अयोध्या लौटने पर भगवान राम का राजतिलक किया गया। भरत ने भगवान राम को राजगद्दी सौंपी। राजतिलक के बाद नगर में गाजेबाजे के साथ विजय यात्रा निकाली गई। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओं ने भगवान राम की आरती उतारकर मिष्ठान वितरित किया।
रामलीला के 14वें दिन भगवान राम तथा रामचरित मानस की आरती करने के बाद रामलीला कमेटी चित्रकूट के कलाकारों ने रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर भगवान राम के राजतिलक की लीला का मंचन किया। राम के अयोध्या आने पर भरत ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम को राजगद्दी सौंप दी। राजगद्दी की लीला में श्रद्धालुओं ने भगवान राम तथा मां सीता की आरती उतारी। राजतिलक के बाद कमेटी के कलाकारों ने विजय यात्रा निकाली।
श्रीराम सार्वजनिक रात्रि रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला कमेटी चित्रकूट के कलाकारों ने गाजे बाजे के साथ आघार धर्मशाला से विजय यात्रा निकाली। धर्मशाला से करहल चौराहा, रेलवे स्टेशन, भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टैंड, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, करहल रोड होती हुई आघार धर्मशाला पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान राम तथा मां सीता की आरती उतारकर मिष्ठान वितरित किया।
विजय यात्रा में कमेटी के संस्थापक इंद्रजीत सिंह वर्मा, अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, संजू राठौर, सुभाष, संजय वर्मा, मंगल सिंह, राजेश पाठक, शिवशंकर गुप्ता, दीपक वर्मा, प्रमोद झा, प्रदीप गुप्ता, सुनील वर्मा, विजय गुप्ता, रिंकू वर्मा आदि मौजूद थे।