फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तेज आंधी में हवा के झोंके के साथ छत से गिरी वृद्धा, दर्दनाक मौत; घर में मची चीख पुकार

Wed, 31 May 2023 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज आंधी में हवा के झोंके के साथ वृद्धा छत से गिर गई। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
UP News: तेज आंधी में हवा के झोंके के साथ छत से गिरी वृद्धा, दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम तेज आंधी में छत पर खड़ी वृद्धा खुद को संभाल नहीं सकी। वह हवा के झोंके के साथ छत से नीचे गिर गई। चबूतरा पर गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

परिजन उसे लेकर डॉक्टर के यहां पहुंचे 

घटना किशनी थाना क्षेत्र के शमशेरगंज गांव की है। मंगलवार की शाम यहां तेज आंधी के साथ बूंदाबादी हो रही थी। गांव निवासी विशन सिंह की पत्नी मनोरमा देवी (70) छत पर खड़ी थीं। वह तेज आंधी के झोंके में खुद को संभाल नहीं सकीं और हवा के झोंके के साथ नीचे चबूतरा पर गिर गई। परिजन ने देखा तो उन्हें आनन फानन डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख
विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

डॉक्टर ने जांच के बाद उहें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें