फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृद्ध को तालाब में डुबाकर मार डाला...शराब पीने के लिए घर से ले गए, रुपये नहीं देने पर की हत्या; केस दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 05:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

वृद्ध की माैत के बाद बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी का आरोप है कि घर से परिचित बुलाकर ले गए थे। शराब पीने के लिए रुपये मांगे। नहीं देने पर पिता की हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर की रहने वाली युवती ने वृद्ध पिता की तालाब में डुबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि आरोपी ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने वारदात की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव पृथ्वीपुर निवासी अनुष्का ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी को पिता इंद्रपाल, मां, ताऊ महिपाल सिह, जीजा हरेंद्र निवासी झिंगूपुर जनपद इटावा घर पर मौजूद थे। शाम के समय उनके परिचित नगला अंती निवासी ग्रीशचंद्र व उसके चाचा महेश पिता से मिलने के लिए घर पर आए। 

यह लोग पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी पिता को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने पिता को बाइक पर ले जाते हुए देखा। घर न लौटने पर पिता की रात भर तलाश की। अगले दिन सुबह तालाब किनारे पिता के कपड़े और फावड़ा पड़ा मिला।
विज्ञापन


नगला कदम में कुआं के पास पिता के जूते मिले। तलाश के बाद पिता का शव कुआं में मिल गया। अनुष्का ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिता की तालाब में डुबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुआं में छिपाने के लिए डाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें