फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी : पर्यटम मंत्री

Sat, 31 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने संबंधी आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर औपचारिकताएं पूरी करते हुए शासन को भेजें। मरीजों को समय से आर्थिक मदद मिल सके। मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। यदि कोई अस्पताल मरीजों को परेशान करता है या इलाज में लापरवाही बरतता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया की किल्लत की शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई। कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी निर्धारित मूल्य पर मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराएं। वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जनसुनवाई में मिली शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट एसडीएम सदर के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें