फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को करंट लगने की सूचना पर दौड़े अधिकारी

Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्रा को करंट लगने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्या छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। वहीं मौके पर डीआईओएस भी पहुंच गए। हालांकि बाद में पता चला कि छात्रा को बुखार आ रहा था, इसके चलते वह बेहोश हो गई थी। 
विज्ञापन


गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षाएं चल रही थीं। लगभग दोपहर एक बजे कक्षा 11 की छात्रा वर्षा हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गई। तभी अचानक वह गिर पड़ी। चीख की आवाज सुनकर शिक्षक देवेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य सुमन यादव सहित सभी शिक्षिकाएं वहां पहुंच गईं। उन लोगों का लगा कि शायद पास में लगे जंगले में करंट आ रहा है। इसके चलते प्रधानाचार्य उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचीं। डीआईओएस आरपी यादव भी पहुंच गए। उन्होेंने पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं होश आने पर छात्रा ने बताया कि उसे पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था। चक्कर आने के कारण उनसे जंगले को पकड़ा और बेहोश होकर गिर पड़ी। 
वहीं डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि वह स्वयं जीजीआईसी गए थे। वहां पहुंच कर बिजली कर्मचारी को बुलवाकर जांच कराई तो वहां करंट नहीं निकला। साथ ही इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने भी बताया कि छात्रा को कमजोरी के चलते चक्कर आ गया और वह गिर गई। यदि करंट लगता तो कहीं न कहीं हाथ में निशान या छाला होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें