फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, 16 वर्षीय किशोर की मौत, भर्ती कराए गए आठ मरीज; दो रेफर

Wed, 07 Jun 2023 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही है। यहां 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि आठ मरीज भर्ती कराए गए। दो को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को बुखार से पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मरीजों की हालत नाजुक देख उन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित 80 मरीज पहुंचे। आठ मरीजों को हालत बिगडने पर डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ेंः-  संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

अपने स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल

एलाऊ थाना क्षेत्र के लखेरिया गांव निवासी शिवदयाल के 16 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि गुलशन को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें