फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिकायतकर्ता को थाने में मिलेगी प्राप्ति रसीद

Sun, 03 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
शिकायत रसीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 थाने में पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी जाती शिकायत लेने के बाद भी प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं होती। अब इस तरह की शिकायतों पर एसपी ने सभी थानों पर जन शिकायत अधिकारी नियुक्त किए हैं। वह थाने आई शिकायत की प्राप्ति रसीद पीड़ित को उपलब्ध कराएगा। साथ ही तीन दिन में शिकायत का निस्तारण सीओ की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देवरंजन वर्मा ने अधीनस्थों को कार्यप्रणाली में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। शुरू की गई पुलिस की नई कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कहा कि अब हर थाने पीड़ित की शिकायत सुनने और उसके निस्तारण के लिए एक जन शिकायत अधिकारी की तैनाती की गई है। अधिकारी एक लाल रंग की पट्टी पहनेगा जिस पर उसका पदनाम लिखा होगा। थाने आने वाले आवेदन पत्र या प्रार्थना-पत्र को लेने के बाद प्राप्ति की पीली रसीद शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएगा। अगर पीड़ित पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है तो वो पर्ची लेकर उच्चाधिकारी के समक्ष पेश हो सकता है। उक्त सभी प्रक्रिया की रिपोर्ट जन शिकायत अधिकारी सीओ को प्रतिदिन उपलब्ध कराएगा। साथ ही तीन दिनों में शिकायत का निस्तारण करना होगा। थाने में दो महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगी। जोकि महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करेंगी। एसपी ने कहा कि थाने में पीड़ितों का शोषण रोकने केे लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें