फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जन शिकायतों के निस्तारण में विलंब बर्दाश्त नहीं’

Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नवागत डीएम आरपी सिंह ने संभाला चार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पद से स्थानांतरित होकर आए आरपी सिंह ने डीएम का चार्ज ले लिया। वह 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्योें की गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता होगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक दशा में अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन शिकायतें सुनेंगे।
उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि अवैध कब्जों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। मौके पर टीम भेजकर शिकायतों का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं है इसे सुधारने के लिए अभी से तैयारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ दीपक मीणा, एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र के अलावा सभी एसडीएम मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें