नामांकन आज से, होगी वीडियोग्राफी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सोमवार को नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिटर्निंग आफीसर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सजग रहें। नामांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी, वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी व उसके चार प्रस्तावक ही मौजूद रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बैरीकेडिंग को और मजबूत करने को कहा। विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी के नामांकन न्यायालय उप जिलाधिकारी कक्ष संख्या 21 में, भोगांव विधान सभा क्षेत्र के नामांकन न्यायालय राजस्व अधिकारी कक्ष संख्या 25 में, विधान सभा क्षेत्र किशनी के नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी के कक्ष संख्या15 में, करहल विधान सभा क्षेत्र के नामांकन न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 12 में 31 जनवरी तक होंगे। एक फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, तीन फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।