फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में डीसीएम घुसने से लगा जाम

Sun, 22 Jan 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नो एंट्री लागू तो है लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। रविवार को एक डीसीएम नो एंट्री में घुस गई जिससे एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।  
विज्ञापन


सदर बाजार में रविवार दोपहर एक बजे एक डीसीएम कचहरी रोड से प्रवेश कर गई। जबकि क्रिश्चियन तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात थे। डीसीएम के बाजार में पहुंचने पर सिटी पोस्ट आफिस के पास जाम लग गया। वहां भी ट्रैफिक पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात थे। जाम में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही साइकिल सवार भी फंस गए। स्थानीय दुकानदार संतोष गुप्ता, ब्रहमानंद मिश्रा, कृष्णचंद्र दुबे, मनीष गुप्ता, राजू अरोरा, गुंजन जैन का कहना है होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस के जवान लालच के चलते भारी वाहनों को नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करा देते हैं। जिससे जाम लगता है।  
सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है नो एंट्री का कड़ाई से पालन होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पाए जाने पर वाहन का चालान कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें