फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पति के साथ रह रही महिला से पड़ोसी कर रहा अश्लील हरकतें, शिकायत पर पत्नी व बेटी ने किया जानलेवा हमला

Wed, 06 Sep 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पति के साथ रह रही महिला से पड़ोसी अश्लील हरकतें कर रहा है। शिकायत पर पत्नी व बेटी ने पीड़िता पर ही जानलेवा हमला किया। 
विज्ञापन
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक प्लॉट पर पति के साथ रह रही महिला के साथ युवक अश्लील हरकत करते हैं। आते-जाते उसे परेशान करते हैं। जनपद इटावा की रहने वाली पीड़िता ने करहल थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जनपद इटावा के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका प्लॉट है। करीब 20 दिन से काम चल रहा है तो वह पति के साथ प्लॉट पर ही रह रही है। वह लोग रात को खुले में ही सोते हैं। प्लॉट के सामने ही एक मकान बना हुआ है। इसमें रहने वाला युवक और पुत्र रात को सोते समय उस पर टॉर्च की रोशनी मारते हैं। उसके ऊपर कंकड़ फेंके जाते हैं। सीटी बजाकर परेशान किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः-  पुराना घर ढहाते समय गिरी पक्की छत: मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत और दो घायल; परिजन ने शव रखकर सड़क की जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपी की पत्नी व बेटी बका लेकर मारने के लिए आ गईं। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी इज्जत और जान दोनों खतरे में हैं। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र व परिजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें