कामकाजी महिलाओं की हो रही उपेक्षा
- फोटो : अमर उजाला
कामकाजी महिलाओं की हर जगह उपेक्षा हो रही है। उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार की लाभकारी योजनाएं केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई हैं। महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। यह बातें बाल कल्याण समिति की सदस्य ने कहीं।
ब्लाक परिसर स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुई गोष्ठी में समिति की सदस्य आराधना गुप्ता ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को हर स्तर पर शोषण का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा महिला सम्मान सुरक्षित रखने के लिए सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए। रेखा सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में अशिक्षित और अल्प शिक्षित महिलाओं को जागरूक करना जरूरी है। प्रवेश कुमारी ने कहा महिलाओं के लिए बने कानून और उनके अधिकारों की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जानकारी ही नहीं है। राम प्रताप सिंह चौहान, प्रभात कुमार, लक्ष्मी शर्मा, सुधादेवी, अजीत श्रीवास्तव, अमित यादव, अर्जुन सिंह, श्यामसुंदर राजपूत आदि मौजूद थे।