फोटो 6 टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता। स्रोत विभाग
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने शनिवार को टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण सत्र स्थलों पर जरूरी उपकरण नहीं मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। एक केंद्र पर आशा कार्यकर्ता के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए डीपीओ को पत्र लिखा। वहीं सत्र स्थल पर दो एनएम अनुपस्थित मिलीं उन्हें चेतावनी दी गई। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के गांव बरौली और रामनगर में संचालित टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया। बरौली में टीकाकरण सत्र पर कुछ उपकरण निष्क्रिय मिलने पर एएनएम को चेतावनी दी कि आगे से सभी लॉजिस्टिक्स अपने साथ लाएं। आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर पर एएनएम शुभांजलि, आशा किरण उपस्थित थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना अनुपस्थित थीं।यहां बताया गया कि आंगनबाड़ी अर्चना स्थल पर नहीं आती हैं। सीएमओ ने डीपीओ को जांच कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कुड़ाहार पहुंचे यहां सत्र स्थल पर एएनएम मौजूद नहीं मिलीं। टिंडौली उपकेंद्र पर तैनात एएनएम अलका कुमारी को गांव कल्याणपुर में सत्र आयोजित करना चाहिए था लेकिन वह उपकेंद्र टिंडोली पर टीकाकरण करती हुईं मिली जो प्लान के हिसाब से ठीक नहीं था। उन्हें चेतावनी दी गई कि आगे से ऐसा नहीं करें। संवाद