फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी सर्टिफिकेट का कैडिट्स को बताया महत्व

Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एनसीसी सर्टिफिकेट का कैडिट्स को बताया महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर के एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को चार जिलों के 300 कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर के सातवें दिन कैडेट ने एनसीसी सर्टिफिकेट का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

कर्नल तरसेम सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी सर्टिफिकेट के महत्व तथा एसएसबी साक्षात्कार में अंग्रेजी के महत्च को समझाया। साथ ही मोबाइल का प्रयोग सही समय पर करने की सलाह दी। साथ ही शारीरिक श्रम करने पर जोर दिया। इसके अलावा परेड ग्राउंड पर मैपरीडिंग की कक्षाएं चलाकर विधिवत जानकारी दी है। साथ ही टेंट पिचिंग का डेमो देकर कैडिट्स को सिखलाई। प्रशिक्षण पाकर कैडिट्स उत्साह से भरे नजर आए।
कर्नल रितु सूद ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। लक्ष्य से भटकने पर असफलता ही हाथ लगती है। इस मौके पर ट्रेनिंग अफसर कैप्टन यांश कुमार, फस्ट ऑफिसर आरएम मैसी, लेफ्टीनेंट सविता, सूबेदार मेजर हरजीवन सिंह, सूबेदार रविंद्र सिंह, दिलशेर कुरील आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें