फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह दिखे स्कूल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नौनिहालों की सुरक्षा के सचेत हुई केंद्र सरकार के आदेशों का अनुपालन पूरी तरह नहीं हो रहा है। जनपद के कई स्कूलों में सुरक्षा चाक चौबंद नजर आई तो कहीं सन्नाटा पसरा मिला। शहर में कुछ स्कूलों में गार्ड दिखे तो कुछ के गेट पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में तालिबान के आतंकवादियों ने आर्मी स्कूल में घुसकर छात्रों की नृशंस हत्या के बाद सरकार ने सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें स्कूलों के चारों ओर मजबूत कंक्रीट की दीवारें, स्कूल में तीन से चार गेट, हर गेट पर कम से कम तीन गार्ड 24 घंटे तैनात रखने को कहा गया है। इसमें स्कूल की दीवार और परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को अमर उजाला की टीम नगर के आश्रम रोड स्थित सेंट मैरीज इंटर कालेज पहुंची। कालेज के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड नदारद थे। मुख्य गेट के पास स्थित छोटा गेट खुला हुआ था। अभिभावक आसानी से अंदर-बाहर आ-जा रहे थे।
विज्ञापन

टीम कुरावली रोड स्थित डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। यहां कालेज के मुख्य गेट पर ही सुरक्षा गार्ड मुस्तैद थे। कालेज के कैंपस और कक्षों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कालेज से निकास को दो गेट बनाए थे। दीवारें भी कंक्रीट की बनी थीं। टीम नगर के सीआरबी पब्लिक स्कूल पहुंची। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड स्कूल के अंदर मिले।
यह कहते हैं विद्यालय प्रबंधक
सेंट मैरीज इंटर कालेज के प्रबंधक दीपक दास का कहना है कि विद्यालय में दो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। यह सुरक्षा गार्ड अंदर के गेट पर रहते हैं। केंद्र सरकार के नए निर्देश अभी उन्हें नहीं मिले हैं। नए निर्देशों के अनुपालन में व्यवस्थाएं की जाएंगी।
आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय के प्रबंधक अशोक यादव का कहना है कि सीबीएसई ने 2010 में निर्देश जारी किए थे। बोर्ड के निर्देश पर उन्होंने गार्डों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। मुख्य द्वार से लेकर कालेज परिसर, हॉस्टल हर जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।
सीआरबी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा का कहना है कि विद्यालय में पांच गार्ड तैनात हैं। विद्यालय में तीन गेट हैं। शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी कराई जाएगी। सभी गार्डों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें