फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली मदद, तड़पते-तड़पते किसान ने तोड़ा दम

Mon, 10 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मैनपुरी-एटा मार्ग पर सोमवार सुबह खेत से लौट रहा किसान सड़क हादसे में घायल होने के बाद वहीं तड़पता रहा। ग्रामीणों की सूचना के बाद न तो पुलिस न ही एंबुलेंस समय पर पहुंची। जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा तक नारेबाजी की जाती रही। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव बालमपुर निवासी किसान राधेश्याम उर्फ सन्नू सोमवार सुबह खेत पर गेहूं काटने गया था। सुबह करीब 9:30 बजे जब वह पैदल घर वापस लौट रहा था। तभी मैनपुरी-एटा मार्ग पर अचलपुर मार्ग की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल होकर सड़क पर गिर गया। इस बीच चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने 100 नंबर व 108 नंबर पर काल कर सूचना दी मगर काफी देर तक वहां कोई नहीं पहुंचा। इस बीच किसान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर ग्रामीणों को समझाया जाता रहा मगर वह मानने को तैयार नहीं हुए। करीब एक घंटा बाद पहुंचे कुरावली सीओ शमशेर सिंह ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम को खोला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें