फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला तारा और नगला इमलिया मार्ग की 28.30 लाख से होगी मरम्मत

Mon, 09 Mar 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग ने नवीनीकरण योजना से जिले की बदहाल सड़कों की मरम्मत का निर्णय लिया है। जुन्हैसा मार्ग से निकले नगला इमलिया मार्ग और शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग से निकले नगला तारा मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निर्माण खंड ने 28.30 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग डीसी भूकेश ने बताया कि जुन्हैसा संपर्क मार्ग से निकले नगला इमलिया मार्ग के लिए 16.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है जबकि शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग से निकले नगला तारा मार्ग के लिए 12.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें