शांति देवी महाविद्यालय में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांगों के संबंध में एक ज्ञापन दिया है। इस पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव ने कहा कि पिछली सरकार केा ही शिक्षक एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को पूरा करने में मदद करनी चाहिए थी। इससे लाखों शिक्षक कर्मचारियों की सकारात्मक भावनाओं का लाभ मिलता है, लेकिन उसने पता नहीं ऐसा क्यों नहीं किया। अब नई सरकार बनी है, वर्तमान सरकार से संघर्ष एवं वार्ता के माध्यम से अपनी पुरानी पेंशन के हक को लेकर रहेंगे।
जिला महामंत्री मुकेश सक्सेना ने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौहान ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से व्यक्तिगत भेंटकर सभी को पुरानी पेंशन एवं विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के पुरानी पेंशन के पक्ष में उच्च न्यायालय के आदेशों की प्रतियां अन्य दस्तावेजों सहित उपलब्ध करा दी है। जिला कोषाध्यक्ष विनोद गौतम ने कहा कि दस सालों के संघर्ष के लिए एसोसिएशन न्यायालय में रिट डालने को तैयार है। इस मौके पर प्रवक्ता विकास चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमेंद्र नारायन सिंह, पंकज शुक्ला, माधवेंद्र सिंह, कृष्णा कु मारी, सुनीता यादव, रेखा यादव, प्रतीची गुप्ता, अंजना वैश आदि बैठक में मौजूद रहे।