फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Mon, 21 Aug 2023 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की दोपहर बैजनाथपुर के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने के प्रयास किए। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र में बैजनाथपुर गांव के पास की है। सोमवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। इसकी सूचना किसी के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक की उम्र करीब 30-35 वर्ष के करीब थी। देखने से लग रहा था कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें- Etah News: मूछ पर ताव देने को लेकर दो पक्षों में चली गोली, पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पहचान कराने के प्रयास किया। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शिनाख्त न हो पाने के चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें