फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने संभाली सीएमएस की जिम्मेदारी

Tue, 02 Dec 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 8 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस की जिम्मेदारी मिलने के बाद साथी डॉक्टरों के साथ
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में तीन महीने बाद फिर से सीएमएस का चार्ज बदल गया है। 62 साल की उम्र पूरी करने वाले सीएमएस डॉ. संजय कुमार ने सोमवार को नये सीएमएस की जिम्मेदारी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार को सौंप दी। सीएमएस का चार्ज लेते ही डॉ. धर्मेंद्र ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में तीन महीने पहले सीएमएस डॉ. मदनलाल के सेवानिवृत्त होने पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार गुप्ता को सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 30 नवंबर को उनकी उम्र 62 साल हो गई। इसके बाद विभागीय व्यवस्था के अनुसार उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों से त्यागपत्र देते हुए सीएमएस का पदभार छोड़ दिया। अब वे 65 साल की उम्र तक जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने सोमवार को जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार को सीएमएस का पदभार सौंप दिया। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने जिम्मेदारी लेने के साथ ही अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि सभी लोग समय से अस्पताल पहुंचकर मरीजों को बेहतर उपचार दें। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर डॉ. डीके शाक्य, डॉ. जेजे राम, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. गौरव पारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें