श्री जी करुणा सागर इंटर कालेज की 19 वर्षीय बालक वर्ग सीनियर फुटबाल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।
राजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें श्री जी करुणा सागर के सीनियर वर्ग की बालक टीम ने प्रथम मैच सनातन धर्म इंटर कालेज दौलतपुर से जीता और द्वितीय व फाइनल मैच राजकीय इंटर कालेज की टीम से 2-0 से जीत हासिल करके जिले में प्रथम रही। श्रीजी करुणा सागर इंटर कालेज के प्रबंधक डा. रनवीर सिंह यादव व प्रधानाचार्या प्रियंका ने पूरी टीम को बधाई दी है। वहीं टीम को विजेता घोषित होने पर क्रीड़ा प्रभारी स्वतंत्र मिश्रा, प्रधानाचार्य डा. प्रदीप कुमार यादव, संतोष कुमार, नगेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।