फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंचीं सांसद डिंपल यादव: बोलीं- भाजपा के चारों स्तंभ 'नारी, युवा, किसान और जवान' आक्रोशित; सभी परेशान

Wed, 21 Feb 2024 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा के चारों स्तंभ 'नारी, युवा, किसान और जवान' आक्रोशित हैं। सभी भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। 
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव बोलीं- भाजपा के चारों स्तंभ 'नारी, युवा, किसान और जवान' आक्रोशित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को सांसद डिंपल यादव पहुंचीं। यहां उन्होंने जन संपर्क किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी नहीं दे पा रही है। पुलिस की नौकरी आई तो लेकिन वह भी जांच का विषय बन गई। क्योंकि, पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान 'यूपी के युवा रात में शराब के नशे में घूमते हैं' पर कहा कि युवा बेरोजगार हैं। उनके पास काम नहीं है। वह हताश हैं। उनकी आशाएं धीरे-धीरे कम होती जा रहीं हैं। कहा कि बदायूं से धर्मेंद्र यादव के टिकट कटने और शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला है। आगे भी ऐसे बदलाव हो सकते हैं।

उन्होंने भाजपा सरकाीर को निशाने पर लिया। कहा कि एक तरफ जहां ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान की स्थिति बेहाल है। देश में किसान व जवान दोनों स्तंभों को सरकार ने बुरी तरह हिलाने का काम किया है। मुझे खुशी है कि आज अलायंस होने जा रहा है। यह अलायंस मजबूती के साथ सरकार का सामना करेगा। भाजपा फ्रंट में फेल नजर आ रही है। 
 

कहा कि चार स्तंभों की बात हुई थी। नारी की, युवाओं की, किसानों की और जवानों की। आज कोई भी खुश नहीं है। सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई है। हमारे गांव के किसान के बच्चे फौज में जाते हैं। उनके सामने भी समस्या है। 10 साल की केंद्र की सरकार ने गांव, युवा, देश की अर्थव्यवस्था सबको बर्बाद करने का काम किया है। सात वर्षों से उत्तर प्रदेश की सरकार बी इसमें शामिल है।
 

समाजवादी पार्टी शुरू से ही चाह रही थी कि गठबंधन हो, लेकिन थोड़ी देरी हुई है। इसके लिए सभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को बधाई देना चाहती हूं। गठबंधन आखिरकार अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच गया। आगे आप देखेंगे कि इसके परिणाम बहुत ही अच्छे होंगे। सभी लोगों का समर्थन मिलेगा। 
 
विज्ञापन

आज भाजपा कह रही है कि 'युवा हमारे हैं, नारी हमारी है, किसान हमारे हैं और जवान हमारे हैं'। यह सभी चारों स्तंभ भाजपा से आक्रोशित हैं। दुःखी भी हैं। निराशा में भी हैं। कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव में लोग आपको भाजपा के साथ दिखाई तो देंगे, लेकिन वोट गठबंधन को ही करेंगे। मजबूती के साथ गठबंधन लड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें