फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिम बंगाल में कैसे जीती भाजपा, सांसद डिंपल यादव ने बताई ये वजह; बोलीं-यूपी में भी हुआ था यही

Fri, 08 May 2026 04:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सांसद डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग पत्थर खा रहे हैं। भाजपा की सरकार जहां है वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने जैसा उत्तर प्रदेश में किया था, वैसा ही बंगाल में किया है। कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर बंगाल में भाजपा सत्ता में आई है। चुनाव आयोग को चाहिए कि उत्तर प्रदेश में जब मतगणना हो तो उसको लाइव किया जाए और बंगाल में मतगणना की फुटेज उपलब्ध कराई जाए, इससे कि चुनाव में हुई धांधली का खुलासा हो सके। यह विचार शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किए। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि भाजपा ने जैसा पूर्व में उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान किया था, वैसा ही बंगाल में किया है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया गया। कार्यकर्ताओं को घर से नहीं निकलने दिया गया। कार्यकर्ताओं के घर में रात को दबिश डाली गई। यही काम ये लोग अब उत्तर प्रदेश में भी करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने सब देखा है। पार्टी उनके साथ है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। 

 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के हमेशा से दीदी से अच्छे रहे हैं। वहां पर प्रेस वार्ता की जिसमें कहा कि भाजपा हमेशा तकनीक की बात करती है। तो उन्हें चुनावी मतगणना की लाइव फुटेज उपलब्ध करानी चाहिए। जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा। जो भी धांधली हुई है, वह सामने आ जाएगी। हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हो तो उसकी मतगणना को लाइव किया जाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग पर अब हमें भरोसा नहीं रहा है। वह भाजपा के कहने पर चल रहा है, उसे भाजपा से संरक्षण मिल रहा है। 

 

लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर कीचड़ डालने के मामले में सांसद ने कहा कि लोहिया जी की प्रतिमा पर कीचड़ फेंकने वाले एक विचार धारा के लोग हैं। भाजपा के लोग महापुरुषों का सम्मान नहीं करना चाहते। हमारा धर्म किसी को सताने और किसी के अनादर की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग पत्थर खा रहे हैं। भाजपा की सरकार जहां है वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव पर सपा सांसद ने कहा कि राज्यपाल की जिम्मेदारी बनती है कि वे सबसे अधिक विधायक बाले नेता को सरकार के लिए आमंत्रित करें। आने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा की रणनीति को समझ चुके हैं। सपा के कार्यकर्ता भाजपाइयों की रणनीति का सामना करने के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें