फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: माताओं ने रखा निर्जला व्रत, तारों को अर्घ्य देकर खोला उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महिलाओं ने रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। माताओं ने निर्जला व्रत रखा और अहोई माता का पूजन कर संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा की। पूजा के दौरान माता को रोली, चावल, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किए। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से अहोई माता की कथा सुनी और संतान की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। सूर्योदय से व्रत की शुरुआत हुई। शाम को अहोई माता की पूजा के बाद रात में आकाश में तारे दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य दिया गया। तारों को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने संतान के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें