फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शौचालय की दीवार निर्माण के विवाद में सास-बहू को पीटा

Sun, 15 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में शौचालय की दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के सास बहू को आरोपियों ने पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया, स्थानीय पुलिस छेड़छाड़ की घटना से इन्कार कर रही है, मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि रविवार सुबह वह घर के सामने ही अपनी जगह पर शौचालय का निर्माण करा रही थीं। दीवार का निर्माण चल रहा था, तभी पड़ोसी ने आकर रोक दिया, जब उन्होंने वजह पूछी तो आरोपी आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उनकी पिटाई की, जब वह घर में घुस गईं तो आरोपी ने आकर छेड़छाड़ की। बचाने आई पुत्रवधू को भी पीटा गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट की घटना हुई है, छेड़छाड़ के आरोप पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें