फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल शिफ्ट किया

Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल शिफ्ट किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल से एक जिला पंचायत सदस्य की हत्या की साजिश रचने के आरोपी और जिला जेल में बंद बदमाश मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मोनू ठाकुर ने जिला पंचायत सदस्य की हत्या की सुपारी इटावा जेल में बंद एक बदमाश को दी थी। यह शूटर पूर्वांचल के डान मुन्ना बजरंगी से जुड़ा हुआ है। इस मामले का खुलासा होने के बाद शासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व एटीएस लखनऊ ने सर्विलांस के दौरान यह मामला पकड़ा था। कुछ फोन काल को ट्रेस करने के दौरान यह बात सामने आई कि मैनपुरी जेल में बंद मोनू ठाकुर की इटावा जेल में बंद एक बदमाश से लगातार बात हो रही है और उसे जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। एटीएस ने पूरे मामले की जानकारी मैनपुरी पुलिस को देते हुए सतर्क रहने को कहा था। इसके बाद रातोरात जिला पंचायत सदस्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने मोनू ठाकुर को किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। शासन से आदेश आने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसे मिर्जापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

बता दें, गांव बझेरा निवासी मोनू ठाकुर गांव के टीपू की हत्या के मामले में जेल में बंद है। प्रदीप सिंह भी हत्या के एक मामले में उसके खिलाफ गवाह है, इसके अलावा चुनाव की रंजिश भी इनके बीच चल रही है। मोनू ठाकुर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह मिर्जापुर व मैनपुरी जेल में बंद रहा है।
विज्ञापन


शासन से मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल में शिफ्ट किए जाने के आदेश पहले ही प्राप्त हो चुके थे। उसे वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच के तथ्यों से पूरी तरह से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

-बीके सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें