फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डीआईओएस कार्यालय से ऑनलाइन होगी प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी

Thu, 22 Jan 2026 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी के लिए शासन के निर्देश के बाद सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यहां से परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि 24 जनवरी से शुरू होने वालीं यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी के लिए हर जरूरी व्यवस्था की जा रही हैं। परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। ऑनलाइन निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के द्वितीय तल पर कंट्रोलरूम बनाया गया है। यहां 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों का आईपी एड्रस और पॉसवर्ड जल्द उनके कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की जाएगी ये शिक्षक परीक्षकों द्वारा लिए जाने वाले प्रयोगात्मक टेस्ट पर पूरी नजर रखेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान वीडियो, फोटो बनाए जाने के और उसकी कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को आदेशित किया गया है कि प्रयोागत्मक परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। कैमरे बंद होने पर प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें