फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीटों पर नहीं चला मोदी का जादू

Sun, 12 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
केशव माैर्य व पीएम माेदी
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश चुनाव में चली मोदी लहर का असर मैनपुरी में नहीं हुआ। आसपास के जिलों में सपा का सफाया करते हुई मैनपुरी की भोगांव सीट को छूकर निकल गई, जहां पर भाजपा ने 27 साल बाद खाता खोल दिया। जबकि चार में से तीन करहल, मैनपुरी सदर और किशनी सपा ने और भोगांव भाजपा ने जीती।  
विज्ञापन

 जिले की तीन विधानसभा सीटों पर इस बार मोदी का जादू नहीं चला है। प्रदेश में चली मोदी लहर के बाद भी तीन सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर ही रही है। भोगांव सीट जीतकर भाजपा ने अपनी साख बचा ली है। सपा के गढ़ माने जाने वाले जिले ने मोदी लहर को तीन सीटों पर नकार दिया है। मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े तीनों विधायकों राजू यादव, सोबरन सिंह यादव, इंजीनियर ब्रजेश कठेरिया पर ही भरोसा जताया है। प्रदेश में चली मोदी लहर के बाद भी तीनों सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर ही रही है। भोगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री ने जीत हासिल करके भाजपा की साख बचाने में कामयाबी पाई है। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी को अपना दूसरा घर मानते हैं। मैनपुरी को सपा का गढ़ भी माना जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता कहते हैं भोगांव सीट पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विधायक आलोक शाक्य को हराकर भाजपा ने सपा का अभेद दुर्ग मानी जाने वाली सीट जीती है। करीब तीन दशक बाद भोगांव में केसरिया फहराया है। प्रदेश से अब गुंडाराज समाप्त कर पारदर्शिता के साथ विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

                                     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें