लोगों के बीच मूकदर्शक बनी रही पुलिस
कोतवाली क्षेत्र में 18 अप्रैल 2017 की रात आगरा गेट चौकी के सामने रहने वाली अनीशा की जमीन के विवाद में आरोपी वसीम उर्फ कुन्नू निवासी लाल इमली फाटक के बीच चौकी पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान भी पुलिस वहां लोगों के बीच सिर्फ मूकदर्शक बनी रही थी। इस बीच आरोपी ने अनीशा को चौकी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भीड़ ने आरोपी, बहन शमा और मां कनीज फातिमा को मौके पर ही पकड़ लिया था। घटना के बाद चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हे की मौत: दुल्हन भी पहुंची अस्पताल, बेटे का शव देख घर में मचा कोहराम
चौकी पर ही उठते-बैठते हैं माफिया
स्थानीय लोगों में रही चर्चा औंछा गेट चौकी पर हुए खनन माफिया द्वारा किए गए वबाल को लेकर स्थानीय लोग दबी जुबान से काफी कुछ बता रहे हैं। उनका कहना है कि मिट्टी खनन का काम मिली भगत का चलता है। जो लोग मारपीट कर रहे थे। वह सब जानकार थे। उनका चौकी पर ही उठना बैठना रहता है। इस वजह से ही पुलिस रोकने में असहज नजर आ रही थी।
पुलिस बता रही ट्रैक्टर को लेकर था विवाद
इन लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
रविवार को औंछा गेट चौकी पर पुलिस के सामने बेखौफ मारपीट करने वाले 10 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जगह सिर्फ औपचारिकता की गई। पुलिस ने अनुज कुमार निवासी धारऊ, मेहर अली राइस मिल के पास, विपिन शिव नगर, मुन्ना ओम राइस मिल के पास के विरुद्ध शांतिभंग वहीं अवनीश, अरुण निवासी धारऊ, बलराम, शिवराम, अरविंद और सर्वेंद्र निवासी शिवनगर के खिलाफ पाबंद किए जाने की कार्रवाई की।