फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मेधावियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 चयनित छात्राओं के साथ प्राचार्य एस के निमेष एवं शिक्षक। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय की छात्राओं ने अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाई है। प्राचार्य एसके निमेष ने बताया कि 17 अक्तूबर को बैकुंठी देवी कन्या कॉलेज आगरा में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नेशनल महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। टीम में शामिल छात्रा आकांक्षा, दीप्ति का चयन विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी 30 नवंबर से चार दिसंबर तक हरियाणा स्थित मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज विश्वविद्यालय में होने वाली नॉर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। 21 अक्तूबर को आगरा कॉलेज आगरा में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी नेशनल महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। छात्रा अंशिका मिश्रा का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। प्राचार्य ने मेडल पहनाकर छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, सचिव नकुल सक्सेना, कोषाध्यक्ष पुनीत चौहान, खेलकूद विभागाध्यक्ष प्रो. रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें