फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बातचीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कुरावली तहसील बनाए जाने के प्रस्ताव का वकील विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वकीलों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा।  
विज्ञापन


कुरावली को तहसील बनाए जाने की चर्चा के बाद जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने आंदोलन किया था। तत्कालीन डीएम चंद्रपाल सिंह के शासन को पत्र लिखे जाने के बाद आंदोलन वापस ले लिया था। अब शासन ने एक बार फिर प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। इसकी जानकारी होते ही कलक्ट्रेट के वकीलों ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया है। वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। गुरुवार को वकीलों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि जिले में तहसीलों में पहले से ही स्टाफ कम है। पहले उनकी कमी पूरी की जाए। बाद में नई तहसील बनाई जाए। इस मौके पर अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य, सचिव उपदेश यादव, संजय त्रिवेदी, युधिष्ठिर सिंह, रनसिंह, अशोक बाबू, रामऔतार, सौरभ, सतेंद्र सिंह, आशीष, संजय कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें