फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के साथ की बैठक

Mon, 05 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। घिरोर क्षेत्र के कोसमा चौराहा, बीआर गार्डन स्थित समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार शाक्य ने किया। कोसमा स्थित सपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रियता रहकर कार्य करते हुए एसआईआर पर सतर्क दृष्टि रखने को आह्वान किया। उन्होंने एसआईआर अभियान पर लगातार सतर्क दृष्टि रखने को कहा। इस अवसर विधान सभा अध्यक्ष राम वरन यादव,ब्लाक अध्यक्ष विदेश बाबू , विधान सभा महा सचिव शिव कुमार, कृपाल सिंह यादव, मनोज यादव सहित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें