फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला केहरी टीम ने घिरोर टीम को हराया

Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घिरोर। भारतीय समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में कुरावली रोड़ स्थित नगला केहरी के मैदान में सोमवार को भारतीय समाज सेवा संगठन द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। नगला केहरी क्रिकेट टीम ने घिरोर क्रिकेट टीम को नौ विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। नगला केहरी क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए घिरोर टीम निर्धारित 10 ओवर में 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला केहरी क्रिकेट टीम ने छह ओवर में रन चेस करते हुए नौ विकेट रहते मैच जीत लिया। सपा नेता रंजीत यादव और भाकियू लोकशक्ति के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। नगला केहरी क्रिकेट टीम के रिशू यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें