फोटो 11 मैच के दौरान बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। संवाद
मैनपुरी। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कौशलेंद्र भदौरिया एवं असलम खान स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पूल बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एमसीए मैनपुरी ने एनके क्रिकेट एकेडमी की टीम को 91 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एमसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 179 रन बनाए। कुलदीप ने 34, आकर्ष ने 33 और अभय ने 24 रनों की पारी खेली। एनके एकेडमी के कृष्णा, हिमांशू और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनके एकेडमी की पूरी टीम 20.4 ओवर में 88 रन ही बना सकी। कौशल ने 21, निर्भय ने 18 और अनुराग ने सात रन बनाए। एमसीए के आरूष ने तीन, यश और अंश ने दो-दो विकेट झटके। एमसीए के खिलाड़ी आरूष को मनीष तापड़िया ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और शशांक मिश्रा और स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, आलोक गुप्ता, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।