फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सुल्तानगंज दंगल में नुकुल यादव ने जीती कुश्ती

Wed, 04 Nov 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। सुल्तानगंज के श्री रामलीला कमेटी प्रांगण में बुधवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल दिवंगत विवेक राजपूत की स्मृति में संपन्न हुआ। मेला प्रबंधक अमित कुमार और समाजसेवी दयाराम यादव ने कुश्ती प्रारंभ कराई। दंगल में एक दर्जन से अधिक नामी पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। मेले की मुख्य कुश्ती नुकुल यादव नगला गुलाल और भरत मुरैना के बीच हुई। नुकुल यादव विजयी रहे। उन्हें 11000 रुपये का नकद पुरस्कार सुषमा देवी ने रामलीला मंच पर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें