फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्साब नहीं बता पाए एक भी छात्र का नाम

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी को एक बार फिर गोद लिए गांव में अतिकुपोषित बच्चे मिले। यही नहीं प्राथमिक शिक्षा की भी दुर्दशा से वह रूबरू हुए। इस पर उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही ग्रामीणों को बताया कि शासन के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं को बेहतर गुणवत्ता का खाना मुहैया कराने के उद्देश्य से मार्च में 13 दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती माताओं को पका पकाया खाना मध्याह्न भोजन के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी मंगलवार को गोद लिए ग्राम कटरा समान व पतारा के मजरा दुंदपुर में निरीक्षण को पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम दुंदपुर में भ्रमण के दौरान पाया कि दो वर्षीय कर्नल पुत्र तेज सिंह का वजन मात्र 3.850 किग्रा है। वह अति कुपोषण की श्रेणी में है। गांव के दो और बच्चे अति कुपोषित मिले। उन्होंने कर्नल के अभिभावकों से कहा कि वे बच्चे को 14 दिन के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं। डीएम को प्राथमिक विद्यालय दुदपुर में शिक्षा का स्तर काफी खराब मिला। यही नहीं यहां के शिक्षक जगेश सिंह चौहान स्कूल के किसी भी छात्र का नाम भी नहीं बता सके। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपने स्थान पर चार हजार रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को रखा है। इस पर डीएम ने एबीएसए को शिकायत की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय में जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए मनरेगा से मिट्टी डलवाने के आदेश खंड विकास अधिकारी को दिए।
इसके बाद डीएम ने कटरा समान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की जांच की। यहां बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। इस मौके पर उप जिलाधिकारी किशनी, करहल सुरेश चंद्र सोनी, रामचंद्र, जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर दलवीर सिंह, ग्राम प्रधान पतारा, समान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें