मैनपुरी में राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा रोना पिटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आजाद नगर में एक राज मिस्त्री ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सौरभ सिंह (25) राज मिस्त्री का काम करता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार की सुबह राज मिस्त्री ने अपने कमरे में लगे पंखा के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई।
कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
सौरभ ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। फौती सूचना के आधार पर पुलिस ने दोपहर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।