फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तारापुर की रहने वाली एक विवाहिता की बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को घर ले गए। अस्पताल प्रबंधन ने मीमो भेज कर पुलिस को सूचना दी है।
एलाऊ क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी 26 वर्षीय नीलम बृहस्पतिवार दोपहर को खाना खाकर अपने कमरे में चली गई थीं। कुछ देर बाद जब पति कमरे में गया तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा घर से शोर शराबे की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन आनन फानन नीलम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध लगने पर अस्पताल प्रबंधन ने मीमो भेज कर पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के आने से पहले ही परिजन शव को लेकर गांव चले गए। ईएमओ डाॅ. शिवांश मिश्रा ने बताया कि विवाहिता के गले पर फंदे का निशान था परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें