फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव

Sun, 31 Jul 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को सुबह सात बजे से शुरू ही तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। वहीं पूरे दिन आसमान पर काली घटाएं छाई रहीं। पिछले दिनों हुई बारिश से निचले इलाकों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। वहीं कुछ इलाकों में जलभराव और घरों में पानी घुसने से समस्या भी हुई। 
विज्ञापन


रविवार सुबह की बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। हालांकि निचले इलाकों की बस्तियों के लोगों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है सुबह करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से कई गलियों में जलभराव हो गया। देर शाम तक आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। मौसम के रुख को देखकर अच्छी बारिश होने की उम्मीद बढ़ी है।
उधर बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है। निचले इलाकों में धान की रोपाई के लिए पानी हो जाने पर कई किसान परिवार सहित धान की रोपाई करते नजर आए। किसान कलक्टर सिंह का कहना था कि यदि ऐसे ही बारिश होती रहे तो धान की फसल अच्छी हो सकती है। बारिश से मक्का, चारा की फसलों को भी काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन


निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी
बारिश से निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। घर के लोग बाल्टी आदि से पानी निकालते दिखे। यह हाल शहर के एक मोहल्ले का नहीं बल्कि मंडी धर्मदास, अग्रवाल मोहल्ला, किला के पीछे, खरगजीतनगर, छपट्टी आदि मोहल्लों में देखा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें