लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में मैंगां फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बच्चों ने मैंगो पार्टी में फलों के राजा आम का स्वाद चखा।
बच्चों को आम के फायदे बताए गए। विद्यालय की प्रबंधक और प्रधानाचार्या अनुपम गुप्ता ने कहा कि बच्चें को पढ़ाई के साथ-साथ इास तरह के कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करना चाहिए, ताकि उनकी बौद्धिक व मानसिक क्षमता का विकास हो सके। इससे पूर्व कक्षा केजी, प्ले ग्रुप के प्रथम एवं द्वितीय के बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को आम के उपवन की तरह सजाया। बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इसमें विनर ऑफ दि मैंगो स्पीच कांप्टीशन में कक्षा केजी व प्लेग्रुप की राशि को प्रथम, अंजना को द्वितीय व श्रेया को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। वहीं पाल्म पेंटिंग कांप्टीशन में कक्षा प्रथम के अरुण यादव को प्रथम, आकृति जैन को द्वितीय एवं आदित्य शाक्य को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि थंब एंप्रेशन कांप्टीशन में क्लास सेकेंड की भावना यादव को प्रथम, कीर्ति यादव को द्वितीय एवं आदित्य यादव को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर शिक्षिका रचना रायजादा, विपिन गुप्ता सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।