फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने थाने के सामने किया कत्ल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 18 Apr 2017 01:49 PM IST
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra
विज्ञापन
हत्या का आरोपी
विज्ञापन
जमीन के विवाद में आरोपियों ने एक महिला को पुलिस चौकी के अंदर जमकर पीटा। वह जान बचाकर भागी तो चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर उसे गोली मार दी। आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर मौके पर गुस्साए लोगों ने चौकी में तोड़फोड़ की और मुख्य आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से उसकी रिवाल्वर जब्त कर ली है।
विज्ञापन


देर शाम आगरा गेट पुलिस चौकी पर एक महिला अनीसा अपने पुत्र साजिद के साथ पहुंची। वहीं पीछे से आरोपी युवक वसीम उर्फ कुन्नु व उसकी मां और बहन भी पहुंचीं। दोनों के बीच पुसिल चौकी के पास स्थित एक बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला ने चौकी में पहुंचकर आरोप लगाया कि युवक उसे धमका रहा है।

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी युवक और उसके पक्ष की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के सामने ही महिला अनीसा और उसके पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने जब महिला को नहीं बचाया तो वह चौकी से अपने घर की ओर भागी। इसके बाद आरोपी युवक कुन्नू और उसकी मां व बहन भई उसके पीछे भागीं। इसी दौरान कुन्नू ने रिवाल्वर से महिला पर एक के बाद एक चार फायर किए। एक गोली महिला के गर्दन पर लगी। इससे वह वहीं गिर पड़ी। लेोग उसे अस्पताल ले गए जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पीटा

हत्या का आरोपी
घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पीटा। साथ ही जाम लगाते हुए आगर रोड पुलिस चौकी पर भी तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे वह रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली जिससे महिला को गोली मारी गई थी। साथ ही कुन्नू की मां व बहन को भी हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में एसपी सुनील कुमार सक्सेना का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस चौकी पर हुए घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फायरिंग से फैली दहशत
मैनपुरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक ने चौकी के अंदर से ही पुलिस कर्मियों के सामने महिला पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस कर्मियों के कुछ न करने के कारण आसपास के लोग दहशत में आए गए। इसके बाद दौड़ती हुई महिला पर पीछे से युवक ने लगातार चार फायर किए।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें