मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का गला चाकू से रेता गया था और चेहरे व सिर को किसी भारी चीज से कुचला गया था। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए, मौके से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजा है।