फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ

Thu, 20 Apr 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
स्कूल चलो रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरथान से स्कूल चलो रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षाप्रद नारे लगाए।
विज्ञापन

रैली को प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चों ने ‘कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, घर-घर विद्या दीप जलाएं, अपने बच्चे सभी पढ़ाएं, पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’ आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। गुरुवार को बच्चाें ने घर-घर जाकर पेंपलेट भी वितरित किया। प्रेमनारायण, सोहित यादव, सुमन यादव, प्रबंधक समिति के अध्यक्ष ब्रजेश सहित आदि अभिभावक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें