फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने मार डाला मासूम!: ननिहाल में रह रहा था अफकान, विधवा बहन ने किया था प्रेम विवाह; मां ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 15 Nov 2026 04:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक विधवा महिला जिसने प्रेम विवाह करने के बाद मासूम बेटे को ननिहाल भेज दिया, उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला ने अपने भाई पर ही मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव किन्हावर स्थित ननिहाल में  रह रहे एक छह वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मां ने मामा पर ही हत्या करने का आरोप लगाया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी निवासी आसमीन का दो साल पहले पति अनीस से तलाक हो गया था, इसके बाद तीन बच्चे पति ले गया था और दो बच्चे आसमीन के पास थे। दोनो बच्चों एक बेटी और चार वर्षीय पुत्र अफकान को महिला ने ननिहाल भेज दिया था। कालोनी निवासी राजा से प्रेम विवाह कर रहने लगी थी। शनिवार को अफकान की हालत बिगड़ी, तो मामा ने एक निजी चिकित्सक को दिखाया। शाम को बच्चे को जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। वहां बच्चे की मौत हो गई। 

बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद मां ने मामा पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा पीलिया ग्रस्त होने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता लग सकेगी, जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें