फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा नवाटेढ़ा में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल

Thu, 23 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कस्बा नवाटेढ़ा में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के कस्बा नवाटेढ़ा में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से ताला लगा रहता है। कस्बे के लोग उपकेंद्र को अपने निजी कार्य में उपयोग में ले रहे हैं। इलाज के लिए लोग भटक रहे हैं। एएनएम के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सीएमओ से उपकेंद्र पर चिकित्सीय सेवाएं शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


विकास क्षेत्र के कस्बा नवाटेढ़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्र की सेवाएं बदहाल हैं। उपकेंद्र महीनों से न खुलने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वहीं उपकेंद्र को लोग निजी कार्य में लेने लगे है। क्षेत्रवासी राजेश कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र पर महीनों से ताला लटका है। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को होती है। प्रसव के दौरान बरनाहल करहल घिरोर दूर दराज के कस्बों में भटकना पड़ता है। केंद्र पर तैनात एएनएम सुधा आती तक नहीं हैं। क्षेत्रवासी राजेश कुमार का कहना कि उपकेंद्र महीनों से न खुलने के चलते उपकेंद्र के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उपकेंद्र पर कब्जा जमा चुके है। यहां बने कमरों में गंदगी का अंबार लगा है। क्षेत्रवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सीएमओ से उपकेंद्र पर चिकित्सीय सेवाएं शुरू करने की मांग की है। मांग करने वालों में संजीत कुमार, नवल किशोर, धर्मेंद्र कुमार, उपदेश कुमार, आलोक कुमार, विशेस्वर सिंह, आदेश, सुरेश कुमार, लाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें