फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर जा रहे अनुसूचित जाति के युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया में मंगलवार को खेत पर जा रहे अनुसूचित जाति के युवक को पीटा गया, जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव बिछिया निवासी अनुसूचित जाति के जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत की ओर जा रहे थे। तभी उपेंद्र चौहान और विजय कुमार निवासी गांव पड़रिया ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित किया, जब विरोध किया तो लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की गई। चीखपुकार सुनकर जब भाई सत्यवीर और पत्नी नेहा बचाने आई तो आरोपियों ने उनके भाई को भी पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल भाइयों का मेडिकल कराया, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें