फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंदोलन के आगे झुका ठेका संचालक, दुकान खाली

विज्ञापन
फोटो 37 आंदोलन के आगे बंद किया गया ठेका। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में देसी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आंदोलन कर रही महिलाओं की जीत हुई है। महिलाओं के आंदोलन के आगे ठेका संचालक ने दुकान को खाली कर दिया है। दुकान में रखा सामान वह मौके से ले गया है।
विज्ञापन

शिवपुरा में देसी शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एक माह से ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे। 15 दिन से महिलाओं ने घरों से सामान लाकर ठेका के सामने ही खाना बनाना शुरू कर दिया था। भीषण सर्दी में रात में भी विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। आंदोलन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी थी कि अगर तीन दिन में ठेका नहीं हटाया गया तो खुद ही ठेका को जमींदोज कर हटा देंगे। बुधवार की रात में ठेका संचालक ने ठेके का सामान भरकर दुकान को खाली कर दिया। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने इसे अपनी जीत बताया। कहा कि ठेका खुलने से खराब माहौल होने की संभावना थी। इसे लेकर आंदोलन चल रहा था। रितु देवी, विमला देवी, मिथलेश देवी, सुनीता देवी, मनोरमा देवी, अनारकली, विनीता, सिया देवी, सरोजनी देवी, पूनम, मंजू देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें