फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 31 दिसंबर तक सभी चिह्नित बच्चों को मिले विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
फोटो 23 स्वास्थ्य उपकेंद्र खटिकपुर पर निरीक्षण करते डॉ. वीपी सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग बाल स्वास्थ्य पोषण माह चला रहा है। इसके तहत बच्चों का संपूर्ण विटामिन ए की खुराक देने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने उपकेंद्र खटिकपुर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। यहां 65 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई थी। कार्यक्रम प्रभारी ने निर्देश दिए कि सभी चिन्हित बच्चों को 31 दिसंबर तक विटामिन ए की खुराक दी जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत सभी एएनएम एक से पांच साल के चिह्नित बच्चों को संपूर्ण विटामिन ए की खुराक देने का कार्य करें। नियमित टीकाकरण के तहत ड्यूलिस्ट में शामिल गर्भवती और बच्चों का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने उपकेंद्र खटिकपुर पर पहुंचकर टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां एएनएम सुधा टीकाकरण केंद्र पर मौजूद मिलीं। निरीक्षण के दौरान 68 बच्चों के सापेक्ष 65 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा चुकी थी, जबकि ड्यूलिस्ट में शामिल 35 महिलाएं और बच्चों में से 28 का टीकाकरण किया जा चुका था। कार्यक्रम प्रभारी ने जिले के लोगों से अपील की, कि जिन बच्चों को विटामिन ए की खुराक नहीं मिली है, उन्हें नजदीकी उपकेंद्र पर ले जाकर विटामिन ए की संपूर्ण खुराक अवश्य दिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें